लुधियाना में रेलवे फाटक मरम्मत के लिए बंद: सुआ रोड-दुगरी रूट पर ट्रैफिक प्रभावित,20 हजार वाहन चालक प्रभावित – Ludhiana News

लुधियाना में रेलवे फाटक मरम्मत के लिए बंद:  सुआ रोड-दुगरी रूट पर ट्रैफिक प्रभावित,20 हजार वाहन चालक प्रभावित – Ludhiana News




लुधियाना में रेल यात्रियों और वाहन चालकों के लिए अहम ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते सुआ रोड (दुगरी) से भाई हिम्मत सिंह नगर को जोड़ने वाला रेलवे फाटक कई घंटों तक बंद रहेगा। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। फाटक बंद होने के कारण करीब 20 हजार से अधिक वाहन चालक प्रभावित होंगे। 6 जुलाई तक मरम्मत कार्य जारी प्रशासन के मुताबिक 3 जुलाई से 4 जुलाई तक यह रेलवे फाटक लगातार 24 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इसके अलावा 5 जुलाई से 6 जुलाई तक भी मरम्मत कार्य जारी रहने के कारण फाटक 15 घंटे तक बंद रहेगा। इस दौरान फाटक से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रहेगी। रेलवे विभाग का कहना है कि फाटक पर आवश्यक तकनीकी और संरचनात्मक मरम्मत का कार्य किया जाना है, ताकि भविष्य में रेल और सड़क यातायात को सुरक्षित बनाया जा सके। कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से आम लोगों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त कर लें और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें। इन रास्तों का करें इस्तेमाल प्रशासन द्वारा लोगों से अनुरोध किया गया है कि लोग जीएनई कालेज गिल रोड की तरफ से दुगरी, धांदरा जाने के लिए 200 फुटा रोड या गिल नहर वाले पुल का इस्तेमाल कर सकते है। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की भी अपील की है ताकि मरम्मत कार्य समय पर पूरा किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *