नाजिया खान पर टिप्पणी का जताया रोष – Amritsar News
भास्कर न्यूज | अमृतसर मजलिस अहरार इस्लाम ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शाही इमाम पंजाब हजरत मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी साहब की अपील पर पंजाब के विभिन्न जिलों में मुस्लिम समुदाय की ओर से कलकत्ता निवासी नाजिया इलाही खान की पैगम्बर साहब की शान में की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में रोष प्रदर्शन किए गए। अमृतसर में जुमे की नमाज के बाद शहर की अलग-अलग मस्जिदों में प्रदर्शन हुआ। हाल बाजार स्थित मस्जिद सिकंदर खान में मजलिस अहरार के प्रधान अब्दुल नूर के नेतृत्व में लोगों ने नाजिया इलाही खान की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग उठाई। अब्दुल नूर ने कहा, पैगम्बर साहब की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने बताया कि सोमवार को विभिन्न धर्मों के लोगों के साथ डिप्टी कमिश्नर अमृतसर को ज्ञापन दिया जाएगा। छेहर्टा स्थित मस्जिद दीन मोहम्मद में आल मुस्लिम वैलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन मानिक अली, नूर मस्जिद में इमाम हिफजुररहमान तथा मजीठा मस्जिद में इमाम एवं मजलिस अहरार के देहाती प्रधान हाफिज मौलाना इरशाद साहब के नेतृत्व में भी विरोध जताया गया। ह्यूमन राईट कोंसिल के प्रधान खुर्शीद अहमद ने भी कार्रवाई की मांग की।
Source link

