एमपी-यूपी, बिहार में बिजली गिरने से 6 की मौत: मुजफ्फरनगर में 7 फीट सड़क धंसी; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, सड़कें बंद, केदारनाथ यात्रा रोकी गई
- Hindi News
- National
- Weather MP UP Bihar Rajasthan Heavy Rain Monsoon Uttarakhand Landslide Flood Alert
भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में गुरुवार को भोपाल समेत 11 जिलों में तेज बारिश हुई। सतना और झाबुआ में बारिश के दौरान बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। गर्ल्स स्कूल परिसर में पेड़ गिरने से 2 युवतियां घायल हो गईं। दमोह के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं।
यूपी के शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहली बारिश में ही गड्ढे हो गए। मुजफ्फरनगर में तेज बारिश के बीच बाजार में सड़क सात फीट धंस गई। सोनभद्र में नाले के तेज बहाव में मां और 8 महीने की बेटी बह गईं।
बलिया और फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बिहार के पटना में भी बिजली गिरन से दो लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र के मुंबई में तेज बारिश के बीच गुरुवार को साकीनाका इलाके में एक शख्स की खुले मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। ठाणे में पानी में करंट फैलने के बाद 17 साल की लड़की की मौत हो गई।
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जिलों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। सुरक्षा के चलते केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है।
मानसून ने गुरुवार को 7 दिन की देरी से राजस्थान और 5 दिन की देरी से दिल्ली में एंट्री ली। दिल्ली में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। राजस्थान के जयपुर-दौसा समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
मानसून 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर सकता है…

देशभर से बारिश की 2 तस्वीरें…

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के रास्ते में कई जगह पहाड़ दरकने से रास्ता ब्लॉक हुआ है।

मध्य प्रदेश के दमोह में तेज बारिश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

मुंबई के चर्चगेट स्टेशन के पास एक पेड़ उखड़ गया। इसके नीचे कई वाहन दब गए।

मध्य प्रदेश के सतना में गुरुवार को आंधी-बारिश से स्कूल में पेड़ गिरा। 2 युवतियां दब गईं।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
4 जुलाई:
- छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरलम, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
- बिहार में 50-60kmph की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में तेज हवा चलेगी।
- राजस्थान में 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रहेगी।
5 जुलाई:
- आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
- सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती रीजन में लगातार पांचवें दिन हीटवेव का अलर्ट है।



