पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारे को गिराना गलत – Jalandhar News

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारे को गिराना गलत – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा चरण कमल बस्ती शेख में मुख्य सेवादार और पार्षद मनजीत सिंह टीटू की अगुवाई में हुई बैठक में पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा गिराए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। उन्होंने इसे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली और धार्मिक सहिष्णुता के लिए खतरा बताया। टीटू ने कहा कि पहले हिंदू मंदिरों और अब गुरुद्वारों को निशाना बनाना निंदनीय है। उन्होंने भारत सरकार से पाकिस्तान के समक्ष कड़ा कूटनीतिक हस्तक्षेप करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह बाबा, इंद्रजीत सिंह और अन्य सदस्य मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *