लाहौरी गेट के पास 3 किलो हेरोइन के साथ युवक काबू – Amritsar News
अमृतसर | थाना डी डिवीजन की पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील खन्ना उर्फ सन्नी, निवासी लाहौरी गेट, अमृतसर के रूप में हुई है। चेकिंग के दौरान एएसआई जगदीप सिंह की टीम ने संदेह के आधार पर आरोपी को रोककर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 3.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जांच अधिकारी एएसआई जगदीप सिंह के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link

