पंजाब- महिला ने 3 बच्चों की हत्या की: मानसा में तीनों को पहले जहर दिया, फिर गला दबाया, खुद भी सुसाइड किया – Mansa News
मानसा में गुरुवार को महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी सास और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना सिटी-2 के जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि महिला ने अपनी आठ वर्षीय बेटी, चार वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटे को पहले जहर दिया और फिर उनका गला दबा दिया। इसके बाद खुद कमरे में लगे पंखे से लटक गई। महिला ने ये कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। मामला शहर के वार्ड नंबर 3 में सामने आया।
Source link

