लुधियाना में कार का नंबर बाइक पर लगाया: चालान का मैसेज आने पर हुआ खुलासा,पुलिस ने दर्ज की FIR – Ludhiana News

लुधियाना में कार का नंबर बाइक पर लगाया:  चालान का मैसेज आने पर हुआ खुलासा,पुलिस ने दर्ज की FIR – Ludhiana News




लुधियाना में वाहन नंबर की कथित क्लोनिंग का मामला सामने आया है। एक कार मालिक को तब हैरानी हुई जब उसे पता चला कि उसकी कार के नंबर पर मोटरसाइकिल का चालान कट गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर पुलिस ने वाहन नंबर का दुरुपयोग करने के आरोप में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 22 जनवरी को हुआ ट्रिपलिंग राइडिंग का चालान शिकायतकर्ता रतन सिंह बराड़, निवासी ठाकुर कॉलोनी, गुरु जी आश्रम के नजदीक, पक्खोवाल रोड, ने पुलिस को बताया कि उसके पास क्रेटा कार नंबर PB10JB-2887 है। रतन सिंह के अनुसार उन्हें 1294 रुपये के चालान संबंधी जानकारी मिली। जब उन्होंने इसकी जांच की तो पता चला कि 22 जनवरी 2026 को एक मोटरसाइकिल का ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी) का चालान किया गया था, जिसमें उनकी कार का नंबर दर्ज था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी कार का नंबर अपनी मोटरसाइकिल पर लगाकर इस्तेमाल किया और सार्वजनिक रूप से घूमता रहा। इससे न केवल उनकी पहचान का दुरुपयोग हुआ बल्कि उनके नाम पर ट्रैफिक चालान भी दर्ज हो गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 336(2) और 341(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वाहन नंबर का गलत इस्तेमाल करने वाले लोग कौन हैं और उन्होंने फर्जी नंबर प्लेट कैसे तैयार की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *