लुधियाना के टिब्बा रोड पर मोबाइल चोर पकड़ा: खंभे से बांधकर पीटा, खिलौना पिस्तौल बरामद – Ludhiana News

लुधियाना के टिब्बा रोड पर मोबाइल चोर पकड़ा:  खंभे से बांधकर पीटा, खिलौना पिस्तौल बरामद – Ludhiana News




लुधियाना के टिबा रोड इलाके में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब मोबाइल स्नैचिंग कर भाग रहे बदमाशों को स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबोच लिया। वारदात कल रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया जबकि उसके बाकी साथी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार होने में कामयाब रहे। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए युवक को सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से बांध दिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। खिलौना पिस्तौल दिखाकर देते थे वारदात को अंजाम इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है,वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोगों ने एक युवक को खंभे से बांध रखा है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक खिलौना (डमी) पिस्तौल भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि ये बदमाश इसी नकली पिस्तौल के दम पर राहगीरों को डराते-धमकाते थे और उनसे मोबाइल व नकदी छीन लेते थे। बाइक पर सवार होकर आए थे 3-4 बदमाश प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,देर रात करीब 11:30 बजे टिबा रोड पर एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की वारदात हुई। बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे, जिनकी संख्या 3 से 4 बताई जा रही है। मोबाइल छीनकर जैसे ही आरोपी भागने लगे, पीड़ित ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और घेराबंदी करके एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, साथियों की तलाश जारी हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और खंभे से बंधे आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को चौकी ले गई है, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर फरार हुए उसके बाकी साथियों (बाकी लुटेरों) का पता लगाया जा रहा है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि फरार आरोपियों की बाइक का नंबर और पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गैंग को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *