लुधियाना में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सिविल अस्पताल के बाहर भिड़े दो गुट,महिलाओं ने बीच सड़क पर की मारपीट, CCTV वीडियो वायरल – Ludhiana News

लुधियाना में हाई-वोल्टेज ड्रामा:  सिविल अस्पताल के बाहर भिड़े दो गुट,महिलाओं ने बीच सड़क पर की मारपीट, CCTV वीडियो वायरल – Ludhiana News



लुधियाना के धांदरा इलाके में हुए विवाद के बाद लुधियाना के सरकारी (सिविल) अस्पताल के बाहर भारी हंगामा और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मेडिकल करवाने आए दो गुटों के बीच अस्पताल के बाहर मुख्य और भीड़भाड़ वाली सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इस घटना का सीसी

.

मिली जानकारी के अनुसार 23 तारीख की शाम को धांदरा इलाके में किन्हीं दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसी झगड़े के बाद दोनों गुट पुलिस कार्रवाई के लिए अपना-अपना मेडिकल करवाने लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन अस्पताल के बाहर सड़क पर आते ही दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए और उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते इस बहस ने एक हिंसक रूप ले लिया। अस्पताल के बाहर पूरी भीड़भाड़ वाली सड़क पर महिलाओं और युवतियों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। लड़कियों ने सरेआम एक-दूसरे की गुत्थम-गुत्थी की, बाल (गुत्त) पकड़े और एक-दूसरे पर थप्पड़-घूंसे बरसाए। बीच सड़क पर हो रहे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

CCTV वीडियो आया सामने

इस पूरी गुंडागर्दी का एक वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ गया है। सामने आए फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दोनों गुटों के लोग और खासकर महिलाएं एक-दूसरे पर जानलेवा तरीके से हमला कर रही हैं। बिना किसी खौफ के सड़क पर हो रही इस मारपीट ने सिविल अस्पताल के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले दोनों गुटों के लोगों और महिलाओं की पहचान करने में जुट गई है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *