अब गोलबाग साइड रिजर्वेशन केंद्र में मिलेगा जनरल टिकट – Amritsar News

अब गोलबाग साइड रिजर्वेशन केंद्र में मिलेगा जनरल टिकट – Amritsar News




विक्की कुमार | अमृतसर फिरोजपुर रेलवे डिवीजन अब गोलबाग साइड स्थित रिजर्वेशन (आरक्षण) केंद्र में ही एक जनरल टिकट काउंटर स्थापित करने जा रहा है। इसके लिए रेल प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। फिरोजपुर मंडल के डीआरएम संजय कुमार ने इस विंडो को खोलने की मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब यहां काउंटर बनाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। अब यात्रियों को रिजर्वेशन की खिड़कियों के साथ ही एक जनरल टिकट काउंटर की सुविधा मिलेगी, जहां से आम लोग रूटीन सफर के लिए जनरल टिकट ले सकेंगे। बता दें कि पहले गोलबाग साइड से आने वाले यात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए स्टेशन के दूसरे छोर (मेन एंट्री साइड) पर जाना पड़ता था। अब प्लेटफॉर्म पर एंट्री करते ही टिकट मिल जाएगा। जनरल टिकट के चक्कर में पूछताछ केंद्र पर लगने वाली बेवजह की भीड़ से अब निजात मिलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गोलबाग साइड में जनरल टिकट काउंटर की मांग लंबे समय से आ रही थी। जीएम के निर्देश और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यहां रिजर्वेशन केंद्र की एक विंडो को जनरल टिकट के लिए खोला जा रहा है। यह पूरी कवायद उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) राजेश कुमार पांडेय के अमृतसर दौरे के बाद शुरू हुई थी। जीएम ने निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि गोलबाग साइड में एक जनरल टिकट काउंटर की बेहद जरूरत है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यात्रियों का फीडबैक था। शहर के अंदरुनी हिस्सों से आने वाले अधिकांश लोग गोलबाग साइड से ही रेलवे स्टेशन के भीतर दाखिल होते हैं। यहां रिजर्वेशन विंडो पर बनी पूछताछ खिड़की पर आने वाले अधिकांश लोग अक्सर कर्मचारियों से जनरल टिकट काउंटर के बारे में ही पूछते थे। यात्रियों की इस परेशानी का फीडबैक स्थानीय अधिकारियों ने फिरोजपुर डिवीजन के अधिकारियों को दिया था, जिसके बाद यहां से प्रस्ताव भेजा गया और उसे डीआरएम की तरफ से मंजूरी मिल गई। जल्द ही कंप्यूटर व अन्य सेटअप लगाकर जनरल टिकट काउंटर शुरु किया जाएगा। लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *