अंडर-23 ग्रीको रोमन चैंपियनशिप में अमृतसर की टीम बनी स्टेट चैंपियन – Amritsar News

अंडर-23 ग्रीको रोमन चैंपियनशिप में अमृतसर की टीम बनी स्टेट चैंपियन – Amritsar News




भास्कर न्यूज| अमृतसर अमृतसर के गोल बाग स्थित कुश्ती स्टेडियम से जुड़े पहलवानों ने लुधियाना के डेरा बाबा फ्लारी में आयोजित ग्रीको रोमन स्टाईल अंडर-23 स्टेट चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में पदक जीतकर जिला अमृतसर की टीम को स्टेट चैंपियन बनाया। उपलब्धि के बाद भाजपा अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष व जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला कुश्ती संघ की बैठक हुई, जिसमें विजयी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। बैठक में बिक्रम शर्मा, सोहन सिंह, रमन कुमार, संजीव कुमार, करन शर्मा, साहिल हंस, बसंत, आशु विशाल, संदीप, मनप्रीत कौर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 55 किलो में स्माइल ने स्वर्ण, 60 किलो में विशाल ने स्वर्ण, 67 किलो में हिमांशु ने रजत, 72 किलो में उदय शर्मा ने रजत, 77 किलो में मंथन मट्टू ने रजत, 82 किलो में रघुजीत ने स्वर्ण और 97 किलो में आलमबीर सिंह ने कांस्य पदक जीता। हरविंदर सिंह संधू ने विक्रम शर्मा और कर्ण पहलवान की कोचिंग का उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *