लुधियाना के नामी होटल में युवक-युवती की लाश मिली: दोनों के सिर में गोली लगी, स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा; लड़की दो बच्चों की मां – Ludhiana News
लुधियाना के खन्ना में बुधवार शाम एक नामी होटल के कमरे में युवक-युवती के खून से लथपथ शव मिले। दोनों के सिर में गोली लगी थी और मौके से एक पिस्तौल भी मिली। दोनों तड़के ही होटल पहुंचे थे और रूम बुक किया था। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर होटल स्टाफ ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ा गया, जिसके बाद अंदर दोनों के शव पड़े मिले। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, लड़का फिरोजपुर और लड़की तरनतारन की है। लड़की शादीशुदा थी। उसके दो बच्चे हैं। दोनों दूर के रिश्तेदार भी हैं। दोनों के अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है फिलहाल पुलिस दोनों मृतकों की पहचान कर रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि होटल प्रबंधन ने कथित तौर पर दोनों से कोई पहचान पत्र लिए बिना ही रूम दे दिया था। होटल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे उदर, सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पिस्तौल को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ग्रीनलैंड होटल के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
Source link

