आदमपुर नगर कौंसिल : चरनजीत शेरी प्रधान बने, कन्नु और हरविंदर उपप्रधान – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर आदमपुर नगर कौंसिल की चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्षद नंबरदार चरनजीत सिंह शेरी को सर्व समिति के साथ प्रधान चुना गया। जबकि कन्नु अग्रवाल और हरविंदर सिंह गरेवाल को उपप्रधान चुना गया। चुनाव उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) लाल विश्वास बैंस की देखरेख में हुआ। नगर कौंसिल की 13 सीटों में आप के पास 10 सीटों के साथ बहुमत है। मौके पर जोगिंदर पाल, आशा राणी, अमरीक सिंह, दविंदर सिंह सूरी, पवित्र सिंह, रीना, बिक्रम बधण और सुमित्रा देवी सहित पार्षदों ने भाग लिया। आप हलका इंचार्ज पवन कुमार टीनू और नव-निर्वाचित प्रधान चरणजीत सिंह शेरी ने आगामी योजनाओं पर बात की। यहां चेयरमैन ब्लॉक समिति दलजीत सिंह मिनहास, संगठन इंचार्ज परमजीत पम्मा, चेयरमैन मार्केट कमेटी परमजीत सिंह राजवंस, हैपी पधियाणा, लखवीर सिंह हजारा (देवे जिला परिषद सदस्य), कोऑर्डिनेटर किसान विंग हलका आदमपुर हरकिरन सिंह भेला, चरणजीत सिंह चन्नी मौजूद रहे।
Source link

