खन्ना में हाईवे पर टैक्सी ट्रक से टकराई: ड्राइवर को आई नींद की झपकी, पठानकोट के 4 यात्री घायल; अस्पताल में इलाज जारी – Khanna News

खन्ना में हाईवे पर टैक्सी ट्रक से टकराई:  ड्राइवर को आई नींद की झपकी, पठानकोट के 4 यात्री घायल; अस्पताल में इलाज जारी – Khanna News




लुधियाना-अमृतसर नेशनल हाईवे पर खन्ना के प्रिस्टीन मॉल के सामने स्थित हाईटेक नाके के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में टैक्सी में सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ, जब एक एर्टिगा टैक्सी लुधियाना की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैक्सी ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आने के कारण वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी घायल पठानकोट के रहने वाले घायलों की पहचान क्लेरा, उनके पति राजकुमार, डॉ. ग्लोरिया और कुंवर नेस प्रताप के रूप में हुई है। ये सभी पठानकोट के बस स्टैंड के पीछे न्यू बैंक कॉलोनी के निवासी हैं। बताया गया है कि डॉ. ग्लोरिया हाल ही में कनाडा से भारत लौटी थीं और उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से टैक्सी के जरिए पठानकोट ले जाया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की टीम कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों का उपचार जारी है। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया, जिससे लंबा जाम लगने से बचा जा सका। टीम ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी। इसके अतिरिक्त, घायलों के पास मौजूद जेवर, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान को टीम ने सुरक्षित रखा और अस्पताल पहुंचने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *