मोहाली बीजेपी वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पर हमला: नाक पर चोटें आई, SIR प्रक्रिया के दौरान हुआ झगड़ा; आप पार्षद पर आरोप – Mohali News

मोहाली बीजेपी वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पर हमला:  नाक पर चोटें आई, SIR प्रक्रिया के दौरान हुआ झगड़ा; आप पार्षद पर आरोप – Mohali News




मोहाली में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत भारतीय जनता पार्टी के डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट और बूथ लेवल एजेंट पर हमला हुआ है। इस हमले में उनकी नाक पर चोटें आई है, जिसके कारण वह फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी के एक पार्षद पर हमले का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, आज घर-घर जाकर एसआईआर प्रक्रिया के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म भरे जा रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह कहासुनी लड़ाई-झगड़े तक पहुंच गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के हरदीप सिंह को चोट आई है। जानकारी के अनुसार मोहाली के गांव कुमड़ा में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान हुए विवाद में भाजपा नेता हरदीप सिंह वेदव्यमन घायल हो गए। फिलहाल उनका मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी नाक की चोट की जांच के लिए एक्स-रे कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। जानकारी के अनुसार, हरदीप सिंह और आरोपी पार्षद दोनों ही गांव में बूथ लेवल एजेंट (BLA) के रूप में कार्य कर रहे थे और पिछले कई दिनों से बीएलओ के साथ मिलकर घर-घर जाकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे थे। आम आदमी पार्टी को अपनी हार का डर लग रहा: ढिल्लों भारतीय जनता पार्टी के स्टेट प्रेसिडेंट केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी को अपनी हार का डर लग रहा है। वह अब गुंडागर्दी पर उतर आई है और उसके नेता सरकारी काम में बाधा डालने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं, जो कि बर्दाश्त नहीं है। अगर प्रशासन की तरफ से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो जल्द ही भारतीय जनता पार्टी मोहाली डीसी और एसएसपी दफ्तर का घेराव करेगी। लड़ाई-झगड़े वाली कोई बात नहीं: पार्षद रविंद्र बिंद्रा मामले में आम आदमी पार्टी के पार्षद रविंद्र बिंद्रा का कहना है कि लड़ाई-झगड़े वाली कोई बात नहीं थी। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी। गुरुद्वारा साहिब के अंदर किसी बात को लेकर पार्टी कार्यकर्ता से बहस हुई थी। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। बाहर आकर दोनों के बीच में हाथापाई हो गई। इस दौरान उसे हल्की सी चोट आई है, जिसकी ड्रामेबाजी ज्यादा की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *