बठिंडा में विवाहिता ने की खुदकुशी: मुक्तसर साहिब की रहने वाली थी, परिवार से विवाद के कारण यहां बच्ची संग किराए पर रहती थी – Bathinda News
बठिंडा के मेहना चौक स्थित एक किराए के मकान में महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला मकान में काफी समय से अपने पांच साल की बेटी के साथ अकेली रह रही थी। बताया जा रहा था कि उसकी बेटी बाहर खेलने गई थी। बेटी वापस आई तो मां को मृत पाया। बताया जा रहा है कि उसका अपने परिवार से विवाद चल रहा था जिसके चलते है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता जग्गा सिंह ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष विजय गोयल को मेहना चौक की पाइप वाली गली में एक युवती द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि युवती ने घर के कमरे में पंखे से लटककर जान दी है। साढ़े तीन साल से बेटी के साथ किराए पर रही थी पुलिस के अनुसार, मृतका मीना कुमारी उर्फ सपना अपनी चार पांच साल की बेटी के साथ पिछले साढ़े तीन साल से यहां किराए के मकान में अकेली रह रही थी। उसका अपने परिवार से विवाद चल रहा था। आज जब उसकी छोटी बेटी वहां पहुंची, तो उसने अपनी मां को मृत पाया और रोने लगी। कोतवाली पुलिस स्टेशन को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला डीएसपी सिटी वन अमृत पाल सिंह ने बताया कि मीना कुमारी के ससुराल वाले श्री मुक्तसर साहिब जिले के सोथा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है और उसके परिवार को सूचित किया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की जानकारी मिलने पर साझा की जाएगी।
Source link

