तरनतारन में हथियार तस्करी का आरोपी गिरफ्तार: दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस जांच में जुटी – tarn-taran News

तरनतारन में हथियार तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:  दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस जांच में जुटी – tarn-taran News




तरनतारन पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक विशेष अभियान के तहत की है। सीआईए स्टाफ तरनतारन की टीम कैंप सेरो, अलादीनपुर और जोधपुर क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान, अटारी रोड से लिंक रोड बीर बाबा बुड्ढा साहिब जी होते हुए कस्बा झबाल में एक विशेष नाकाबंदी की गई। पुलिस ने अटारी की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान, युवक के पास से दो पिस्तौल बरामद हुईं। इनमें एक .30 बोर की मेड इन चाइना पिस्तौल (NOAINCO) और दो जिंदा कारतूस शामिल थे। दूसरी पिस्तौल PX-5 स्टॉर्म, काले रंग की थी, जिसके साथ एक मैगजीन भी मिली। आरोपी की पहचान दलेर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी गहरी, थाना सराय अमानत खां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से मोटरसाइकिल हीरो स्प्लिंटर प्लस (रंग ग्रे-काला, नंबर PB08-CY-1296) भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज यह कार्रवाई पंजाब के डीजीपी श्री गौरव यादव (IPS) द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान का हिस्सा है। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी श्री स्नेहदीप शर्मा (IPS), तरनतारन के एसएसपी श्री सुरेंद्र लांबा (IPS) और एसपी (डी) श्री रिपुतपन सिंह (PPS) के मार्गदर्शन में, हथियारों की तस्करी को नियंत्रित करने के लिए सीआईए स्टाफ तरनतारन के इंस्पेक्टर रूपिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने आरोपी दलेर सिंह के खिलाफ थाना झबाल में दिनांक 29.06.2026 को केस नंबर 108, आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस को इस प्रकरण में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *