फाजिल्का में पाकिस्तान से आई 1.17 किग्रा हेरोइन: ड्रोन मूवमेंट देख BSF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, खेतों से रेडियम लगा पैकेट बरामद – Fazilka News
फाजिल्का जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाके जलालाबाद में एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों की नापाक साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। सीमा पर ड्रोन की मूवमेंट होने के बाद पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर
.
बरामद की गई हेरोइन का कुल वजन करीब 1 किलो 170 ग्राम बताया जा रहा है, जिसे ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराया गया था। बरामद पैकेट के ऊपर रेडियम टेप लगाई गई थी, ताकि रात के अंधेरे में स्थानीय तस्कर इसे आसानी से ढूंढ सकें।
जानिए कैसे पकड़ा गया यह नशे का खेल
जलालाबाद सदर थाना के एसएचओ (SHO) जुगराज सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर गश्त पर तैनात थी। जब पुलिस टीम लक्ष्मण नहर के पास स्थित गांव जोधा भैनी में मौजूद थी, उसी दौरान बीएसएफ (BSF) के अधिकारियों ने सूचना दी कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास गांव जोधा भैनी के खेतों में एक पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल (मूवमेंट) देखी गई है।
ढाई घंटे तक चला सघन सर्च ऑपरेशन
ड्रोन की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने तुरंत हरकत में आते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी (सील) कर दी। तड़के और रात के घने साए के बीच सुरक्षाबलों द्वारा खेतों में करीब ढाई घंटे तक सघन तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया गया।
खेत में मिले लावरिश पैकेट जिसपर लगा था रेडियम का टेप
इस तलाशी के दौरान पुलिस और बीएसएफ की टीमों को खेत में एक लावारिस पैकेट पड़ा हुआ मिला। जब पैकेट को खोलकर उसकी जांच की गई, तो उसमें से 1 किलो 170 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद हुई।बरामद पैकेट के ऊपर रेडियम टेप लगाई गई थी, ताकि रात के अंधेरे में स्थानीय तस्कर इसे आसानी से ढूंढ सकें।
किसको रिसीव करना था नशे का पैकेट
एसएचओ जुगराज सिंह ने बताया कि हेरोइन की इस खेप को पुलिस ने आधिकारिक रूप से अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसका पता किया जा रहा है कि सीमा पार बैठे पाकिस्तानी तस्करों के इशारे पर पंजाब या भारत के किस स्थानीय तस्कर ने इस खेप को रिसीव (मंगवाना) करना था। पुलिस जल्द ही तस्करों के स्थानीय नेटवर्क को बेनकाब करने का दावा कर रही है।

