चंडीगढ़ BJP प्रदेश महामंत्री का सांसद तिवारी पर हमला: ‘वादे किए तो हिसाब दें, नौटंकी नहीं, 20 हजार लीटर मुफ्त पानी का वादा किया – Chandigarh News

चंडीगढ़ BJP प्रदेश महामंत्री का सांसद तिवारी पर हमला:  ‘वादे किए तो हिसाब दें, नौटंकी नहीं, 20 हजार लीटर मुफ्त पानी का वादा किया – Chandigarh News




चंडीगढ़ में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सांसद मनीष तिवारी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कांग्रेस के प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि जिस वादे को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था, उसी मुद्दे पर अब सड़क पर उतरना उसकी विफलता को दर्शाता है। संजीव राणा ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने प्रत्येक परिवार को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का वादा किया था। चुनाव के एक साल बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। ऐसे में कांग्रेस को प्रदर्शन करने के बजाय जनता को यह बताना चाहिए कि इस वादे को पूरा कराने के लिए उसने अब तक क्या प्रयास किए। सांसद से मांगा एक साल का हिसाब राणा ने कहा कि यदि मुफ्त पानी का मुद्दा कांग्रेस के लिए वास्तव में गंभीर था तो सांसद मनीष तिवारी बताएं कि पिछले एक वर्ष में उन्होंने इस संबंध में केंद्र सरकार, चंडीगढ़ प्रशासन या नगर निगम के समक्ष कितनी बार मामला उठाया। उन्होंने कहा कि क्या इस वादे को लागू कराने के लिए कोई औपचारिक प्रस्ताव दिया गया, अधिकारियों से बैठक की गई या कोई ठोस पहल की गई। यदि ऐसा नहीं हुआ तो अब धरना-प्रदर्शन करना केवल राजनीतिक दिखावा है। वादे करके भूल जाना कांग्रेस की आदत भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करने और चुनाव खत्म होने के बाद उन्हें भुला देने का रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावी गारंटी देना आसान होता है, लेकिन उन्हें लागू कराने के लिए गंभीर प्रयास जरूरी होते हैं। कांग्रेस इस जिम्मेदारी को निभाने में लगातार विफल रही है। उन्होंने कहा कि केवल चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि कांग्रेस शासित राज्यों में भी चुनावी गारंटियों को लेकर जनता सवाल पूछ रही है। हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में लोग चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर जवाब मांग रहे हैं। जनता केवल नारों से प्रभावित नहीं होगी राणा ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता अब सिर्फ वादों और धरना-प्रदर्शनों से प्रभावित नहीं होगी। लोग जानना चाहते हैं कि चुनाव के दौरान किए गए वादे कब पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि सांसद मनीष तिवारी को जनता को बताना चाहिए कि 20 हजार लीटर मुफ्त पानी का वादा पूरा कराने के लिए उन्होंने अब तक क्या प्रयास किए। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और जवाबदेही की राजनीति में विश्वास रखती है। हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वह अपने चुनावी वादों का हिसाब जनता को दे। इसलिए कांग्रेस को प्रदर्शन करने से पहले अपने वादों पर जवाब देना चाहिए। राणा ने कहा कि कांग्रेस को साफ करना चाहिए कि 20 हजार लीटर मुफ्त पानी का वादा पूरा कराने के लिए उसने अब तक क्या कदम उठाए हैं। अब जनता सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर काम और उसका परिणाम देखना चाहती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *