मोगा में कोऑपरेटिव बैंक के बाहर किसानों का धरना: कर्ज माफी की मांग, बढ़ते ब्याज और कब्जा कार्रवाई का विरोध – Moga News
भारतीय किसान यूनियन खोसा ने मंगलवार को मोगा स्थित कोऑपरेटिव बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने कर्ज माफी और बैंकों द्वारा बढ़ाए जा रहे ब्याज के विरोध में धरना दिया। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार और सहकारी बैंकों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। भारतीय किसान यूनियन के नेता सुखजिंदर सिंह खोसा और गुरदर्शन सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों को समय-समय पर कर्ज माफी का आश्वासन दिया है। हालांकि, कोऑपरेटिव और सहकारी बैंक कर्ज माफ करने के बजाय ब्याज का बोझ बढ़ा रहे हैं और किसानों की जमीनों पर कब्जा करने की कार्रवाई कर रहे हैं। यूनियन नेता बोले- कब्जा की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान नेताओं ने बताया कि आज पूरे पंजाब में कोऑपरेटिव बैंकों के मुख्य कार्यालयों के बाहर किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि किसान अपना कर्ज चुकाने के लिए तैयार हैं, लेकिन वे न्यायपूर्ण तरीके से सेटलमेंट चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों के साथ अन्याय जारी रहा, तो आने वाले समय में संघर्ष को और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
Source link

