लुधियाना में प्रिंसिपल की हत्या: घर में बाप-बेटे को बनाया बंधक, अर्धनग्न कर मारपीट की, फिर धारदार हथियार से गर्दन काटी – Ludhiana News

लुधियाना में प्रिंसिपल की हत्या:  घर में बाप-बेटे को बनाया बंधक, अर्धनग्न कर मारपीट की, फिर धारदार हथियार से गर्दन काटी – Ludhiana News




लुधियाना में प्रिंसिपल की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने कहा कि दो व्यक्ति घर में घुसे, फिर उसे और उसके पिता को बंधक बना लिया। आरोपियों ने अर्धनग्न कर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावरों ने उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस को मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिला है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय इकबाल सिंह के रूप में हुई है, जो अपने घर में ही स्कूल चलाते थे। घटना रविवार देर रात की है। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। मृतक के बेटे ने पुलिस को ये बातें बताईं रात में घर में घुसे दो बदमाश, बंधक बनाया: यह घटना लुधियाना के गांव जंडियाली की है। मृतक के बेटे युवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार देर रात 2 व्यक्ति उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले उसे और उसके पिता को बंधक बना लिया और फिर दोनों के साथ मारपीट की। युवी का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। बेटे के शोर करने पर पड़ोसी पहुंचे: युवी ने कहा कि उसके पिता इकबाल सिंह पेशे से वकील थे और अपने मकान में ही “धालीवाल स्कूल” नाम से एक शिक्षण संस्थान संचालित करते थे, जहां 8वीं कक्षा तक पढ़ाई करवाई जाती है। घटना के बाद युवी ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिला है। मृतक की पत्नी परीक्षा देने भोपाल गई
पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल मामला पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और कई पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी वकालत की परीक्षा देने के लिए भोपाल गई हुई हैं। उनके लौटने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पत्नी पेपर देने मध्य प्रदेश गई थी
थाना जमालपुर के SHO प्रमोद राज ने कहा कि रात एक बजे से पहले की घटना है। इकबाल सिंह धालीवाल अपने बेटे व पत्नी के साथ रहता था। पत्नी लॉ कर रही है और वह पेपर देने मध्य प्रदेश गई है। इसके भाई के बयानों पर पर्चा दर्ज किया है। वारदा के बाद बेटे ने बाहर कर शोर मचाया कि मेरे पापा को मार दिया। गर्दन और पीठ पर किए वार
उसकी गर्दन व पीठ पर वार किए गए हैं। अभी लूटपाट की कोई जानकारी नहीं है। अर्धनग्न होके सोया था। फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। अभी लगता है कि हत्या के बाद उसे तिरपाल में लपेटकर नीचे लाया गया। बाहर एक स्कूटी खड़ी थी। उसकी लाइट ऑन थी। कार भी वहां पर थी। इसकी पहली पत्नी से तलाक हुआ है और दूसरी शादी है। पहली पत्नी से एक बेटी है वो उसके भाई ने गोद ली है। सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। ——— यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना में युवक की हत्या, शव खून से लथपथ मिला: साइकिल बेचने की रंजिश, साथी ने धारदार हथियार से काटा लुधियाना में जगराओं कस्बे के गांव कुलार में सोमवार सुबह एक मजदूर का शव खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस को खेतों में बनी मोटर के पास शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद थाना चौकीमान पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साइकिल बेचने को लेकर हुए विवाद में मजदूर की हत्या की गई है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *