फरीदकोट मॉडर्न जेल में पहुंची NIA: सोशल मीडिया इंफ्लूसर के घर ग्रेनेड हमले के आरोपी से 2 घंटे पूछताछ,मार्च 2025 में हुई थी गिरफ्तारी – Faridkot News
पंजाब की फरीदकोट केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद एक कुख्यात आरोपी से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा पूछताछ किए जाने का मामला सामने आया है। जालंधर में पिछले वर्ष एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के घर हुए खतरनाक ग्रेनेड हमले के मामले में एनआईए की टीम ने सोम
.
गौरतलब है कि मनिंदर सिंह उर्फ बॉबी (निवासी अलीचक, जालंधर) को जालंधर देहात पुलिस ने पिछले वर्ष मार्च में चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह भागने की फिराक में था। उस पर जालंधर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमला करवाने का आरोप है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस और एजेंसियां अब तक कुल सात आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए की एक विशेष टीम चंडीगढ़ से फरीदकोट जेल पहुंची थी। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी मनिंदर सिंह उर्फ बॉबी से घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए गए। एनआईए के अधिकारियों का मानना है कि इस दो घंटे की पूछताछ में आरोपी से कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर एजेंसी आने वाले दिनों में सीमा पार बैठे हैंडलर्स और स्थानीय मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
जांच एजेंसी का फोकस
ग्रेनेड हमले की पूरी साजिश और इसके मास्टरमाइंड।
हमले के लिए विदेश में बैठे हैंडलरों से किए गए संपर्क।
इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के साथ संबंध और फंडिंग का जरिया।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संधू के घर हुआ था हमला
पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आने पर NIA ने संभाली कमान
शुरुआत में इस संवेदनशील मामले की तफ्तीश जालंधर देहात पुलिस द्वारा की जा रही थी। हालांकि, जांच के दौरान जब इसमें पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का नाम और अंतरराष्ट्रीय टेरर-गैंगस्टर नेटवर्क का एंगल सामने आया, तो गृह मंत्रालय के निर्देश पर केस को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया गया।
आरोपी बॉबी का आपराधिक इतिहास, 11 गंभीर मामले दर्ज: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी मनिंदर सिंह उर्फ बॉबी कोई साधारण अपराधी नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के तहत करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों के चलते आरोपी बॉबी को करीब 2 महीने पहले ही फरीदकोट की केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया गया था।

