अमृतसर के युवक की स्लोवाकिया में डूबने से मौत: कुछ महीनों में थी बड़े भाई की शादी, घर की खुशियां मातम में बदलीं – Amritsar News

अमृतसर के युवक की स्लोवाकिया में डूबने से मौत:  कुछ महीनों में थी बड़े भाई की शादी, घर की खुशियां मातम में बदलीं – Amritsar News




अमृतसर के अजनाला के 23 वर्षीय युवक गुरसेवक सिंह की स्लोवाकिया में पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार, गुरसेवक सिंह करीब आठ महीने पहले वर्क परमिट पर स्लोवाकिया गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह विदेश में मेहनत करके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे और परिवार का सहारा बनेंगे। लेकिन एक हादसे ने उनके सभी सपनों को अधूरा छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पानी में डूबने से उनकी जान चली गई। शादी की खुशियां मातम में बदलीं मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। भाई की मौत की सूचना सुनकर बहन बेहोश हो गई, जबकि मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि घर में खुशियों का माहौल था, क्योंकि आने वाली 31 दिसंबर को गुरसेवक सिंह के बड़े भाई की शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, लेकिन इस दुखद घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। परिवार ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और स्लोवाकिया स्थित भारतीय दूतावास से अपील की है कि गुरसेवक सिंह के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाए। परिजन चाहते हैं कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे रीति-रिवाज के साथ किया जाए। गांव में शोक, सरकार से मदद की मांग फिलहाल गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी परिवार के साथ दुख साझा कर रहे हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने में हरसंभव मदद की जाए, ताकि परिवार अपने बेटे को अंतिम विदाई दे सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *