जालंधर- एक गाली के बदले दोस्त की हत्या: पहले शराब पिलाई, फिर गला काट दफनाया; अकेले आदमी ने 10×8 फीट का गड्‌ढा कैसे खोदा? – Jalandhar News

जालंधर- एक गाली के बदले दोस्त की हत्या:  पहले शराब पिलाई, फिर गला काट दफनाया; अकेले आदमी ने 10×8 फीट का गड्‌ढा कैसे खोदा? – Jalandhar News




जालंधर कैंट में हुए गुरप्रीत सिंह कत्ल मामले में जहां नए खुलासे हुए हैं, वहीं पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में आ गई है। 26 जून को गुरप्रीत सिंह की कैंट एरिया में ही कूड़े के डंप में 10 फीट गहरे गड्ढे में दफानाई लाश मिली। DJ का काम करने वाला 22 साल का गुरप्रीत और जेसीबी ऑपरेटर रवि करीब 6 साल से दोस्त थे। रवि ने 22 जून को गुरप्रीत को धोखे से घर से बुलाया। साथ बैठकर शराब पी। जब गुरप्रीत को नशा हुआ तो मदहोशी की हालत में दातर से उसका गला काट दिया। कैंट पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए परिवार ने कहा कि रवि इस कत्ल में अकेला नहीं है। पुलिस ने अभी तक उसके किसी साथी को नहीं ढूंढा है। अगर वह अकेला था तो 10×8 फीट का गड्ढा अकेला नहीं खोद सकता था। उसने गड्ढा खोदने के लिए जेसीबी का यूज जरूर किया होगा, लेकिन पुलिस मशीनरी को पार्ट ऑफ इन्वेस्टिगेशन न बनाकर जेसीबी मालिक को बचाने और उसकी मशीनरी को सेफ करने की कोशिश कर रही है। वहीं, थाना कैंट पुलिस का कहना है कि अभी जांच पहले चरण में है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर FIR में सबको शामिल किया जाएगा। अभी तक यही पता चला है कि कुछ समय पहले गुरप्रीत की कार का आरोपी रवि ने शीशा तोड़ दिया था। इस पर गुरप्रीत ने रवि को गाली दी थी। इसी रंजिश में रवि ने गुरप्रीत का कत्ल कर दिया। जानिए, क्यों और कैसे किया गुरप्रीत का कत्ल… आरोपी रवि पुलिस हिरासत में, आज कोर्ट में पेशी रवि ने जब अपना गुनाह कबूल कर लिया तो उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दफनाया हुआ शव बरामद किया। पुलिस ने पिता के बयानों पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना कैंट ने कहा कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसका रिमांड मांगा जाएगा, ताकि कत्ल के बारे में पूरी पूछताछ की जा सके। ———— ये खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ का इंटरनेशनल प्लेयर नशे में कैसे फंसा, बर्थडे पार्टी में पहली बार चिट्टा पिया; गुरदासपुर का युवक फेयरवेल पार्टी में बीयर से फंसा चंडीगढ़ के इंटरनेशनल स्नूकर खिलाड़ी मेहुल और गुरदासपुर के पंकज महाजन को नशे ने अपने आगोश में ऐसा लिया कि उनकी जिंदगी नर्क में तब्दील हो गई। नशे की एक डोज के लिए इन दोनों ने अपनी पूरी जिंदगी, परिवार और करियर दांव पर लगा दिया था। एक ने नशे की शुरुआत अपनी बर्थडे पार्टी पर दोस्तों के साथ की जबकि दूसरे ने स्कूल की फेयरवेल पार्टी के दौरान नशे का पहला सुट्‌टा लगाया। (पढे़ं पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *