संगरूर में बिजली संकट पर किसानों का प्रदर्शन: 4 दिन से बिजली न आने पर फूटा गुस्सा; सरकार-बिजली बोर्ड के खिलाफ की नारेबाजी – Sangrur News

संगरूर में बिजली संकट पर किसानों का प्रदर्शन:  4 दिन से बिजली न आने पर फूटा गुस्सा; सरकार-बिजली बोर्ड के खिलाफ की नारेबाजी – Sangrur News




संगरूर जिले के घाबदां गांव में पिछले 4 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे परेशान किसानों ने पंजाब सरकार और बिजली बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि बिजली न मिलने से उन्हें खेती के कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खेतों में प्रतिदिन 8 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा खोखला साबित हो रहा है। उन्हें 8 घंटे की बजाय केवल 2 से 4 मिनट के लिए ही बिजली मिल रही है। बिजली नहीं मिलने के कारण जीरा लगाने में देरी हो रही है, जिससे उनकी फसल प्रभावित हो रही है। थर्मल प्लांट में खराबी के कारण ग्रिड में समस्या: एक्सईएन इस संबंध में जब बिजली बोर्ड के एक्सईएन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि थर्मल प्लांट में खराबी के कारण ग्रिड में समस्या आ रही है। इसी वजह से बार-बार बिजली कटौती हो रही है और आपूर्ति बाधित हो रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे पंजाब सरकार के खिलाफ और कड़ा संघर्ष शुरू करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *