जमीन विवाद में निहंग वेशधारियों का महिलाओं पर हमला: ननद-भाभी घायल, अबोहर में कैमरे तोड़े, बेसबॉल से पीटा, चाचा पर लगाए आरोप – Abohar News

जमीन विवाद में निहंग वेशधारियों का महिलाओं पर हमला:  ननद-भाभी घायल, अबोहर में कैमरे तोड़े, बेसबॉल से पीटा, चाचा पर लगाए आरोप – Abohar News




अबोहर के नजदीकी गांव सीडफार्म से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जमीन के आपसी विवाद को लेकर निहंग वेशधारी कुछ अज्ञात हमलावरों ने दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में ननद और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की बात भी सामने आई है। खेत में भिंडी तोड़ रही महिलाओं पर अचानक हमला सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल प्रियंका पुत्री प्रीतम सिंह ने अपने सगे चाचा पर इस पूरे हमले को प्रायोजित करने का संगीन आरोप लगाया है। प्रियंका ने घटना की आपबीती सुनाते हुए बताया कि मेरे पिता के पास 6 एकड़ जमीन है और इतनी ही जमीन मेरे चाचा के पास भी है। दोनों भाइयों के बीच कानूनी रूप से जमीन का बंटवारा काफी पहले हो चुका है। इसके बावजूद मेरे चाचा की नीयत खराब है और वे हमारे हिस्से की जमीन पर भी अवैध कब्जा करना चाहते हैं।” प्रियंका के अनुसार, रविवार को जब वह अपनी भाभी सुमन पत्नी तेजिंदर सिंह के साथ खेत में भिंडी तोड़ रही थीं, तभी उनके चाचा कुछ बाहरी गुंडों और निहंग वेशधारी लोगों के साथ वहां आ धमके। कैमरे तोड़े, फिर बेसबॉल से बेरहमी से पीटा पीड़ित परिवार ने बताया कि हमलावरों ने सोची-समझी साजिश के तहत सबसे पहले घर के बाहर सुरक्षा के लिए लगा सीसीटीवी (CCTV) कैमरा तोड़ा ताकि उनकी यह करतूत रिकॉर्ड न हो सके। इसके तुरंत बाद आरोपियों ने महिलाओं को घेर लिया और बेसबॉल के डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने घर के भीतर घुसकर भी जमकर तोड़फोड़ की और कीमती सामान को नुकसान पहुंचाया। पुलिस हेल्पलाइन ‘112’ पर सूचना के बाद भागे आरोपी जब घायल महिलाओं ने शोर मचाया और तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी, तो हड़कंप मच गया। पुलिस टीम को मौके की तरफ आता देख सभी हमलावर और पीड़िता के चाचा वहां से फरार हो गए। इसके बाद खून से लथपथ दोनों महिलाओं को परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले और महिलाओं पर हाथ उठाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *