संगरूर में 11 घंटे से बिजली गुल, लोगों का धरना: मैगजीन मोहल्ला में बिजली बोर्ड के खिलाफ किया प्रदर्शन; पानी की सप्लाई भी ठप – Sangrur News

संगरूर में 11 घंटे से बिजली गुल, लोगों का धरना:  मैगजीन मोहल्ला में बिजली बोर्ड के खिलाफ किया प्रदर्शन; पानी की सप्लाई भी ठप – Sangrur News




संगरूर के मैगजीन मोहल्ला में सुबह करीब 11 बजे से बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात 10 बजे तक भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर मोहल्ले के लोग एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने बैठ गए। मोहल्लावासियों ने बताया कि लगातार बिजली गुल रहने के कारण पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इससे घरों के दैनिक कार्य रुक गए और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि उन्होंने बिजली विभाग को कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इसके साथ ही कई अन्य इलाकों में भी बिजली सप्लाई में कटौती हो रही है। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी विरोध प्रदर्शन के दौरान, लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने और भविष्य में ऐसी समस्याओं को रोकने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। मोहल्लावासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे अपना विरोध प्रदर्शन और तेज करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *