लुधियाना में 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: यूपी में दर्ज हुई ‘जीरो एफआईआर’; शराब के नशे में बनाया हवस का शिकार – Ludhiana News

लुधियाना में 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म:  यूपी में दर्ज हुई ‘जीरो एफआईआर’; शराब के नशे में बनाया हवस का शिकार – Ludhiana News




लुधियाना के अंतर्गत आते कस्बा कोहाड़ा में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से ट्रांसफर होकर आई ‘जीरो एफआईआर’ के आधार पर थाना कुंमकला की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब के नशे में आरोपी ने बनाए जबरन शारीरिक संबंध आरोपी संजय ने शराब के नशे में धुत्त होकर इलाका कोहाड़ा में भट्टी अस्पताल के पास 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए (दुष्कर्म किया)। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को डराया-धमकाया और कहा कि यदि उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। यूपी में दर्ज हुई थी ‘जीरो एफआईआर’
पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। घटना के बाद जब वह अपने गृह राज्य पहुंची, तो परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद 20 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के थाना सदरपुर में इस संबंध में एक ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की गई। चूंकि घटनास्थल लुधियाना के कोहाड़ा क्षेत्र था, इसलिए सीतापुर पुलिस ने मामला संबंधित अधिकार क्षेत्र वाले थाना कुंमकला (लुधियाना) को ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ने अभी पीड़िता के बयान दर्ज नहीं किए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *