अमृतसर में आप प्रवक्ता धालीवाल का भाजपा पर हमला: बोले- MSP में मामूली बढ़ोतरी हुई, डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की गई – Amritsar News

अमृतसर में आप प्रवक्ता धालीवाल का भाजपा पर हमला:  बोले- MSP में मामूली बढ़ोतरी हुई, डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की गई – Amritsar News




आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां किसानों, पंजाब और आम जनता के खिलाफ हैं, जिससे ईंधन की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धालीवाल ने कहा कि उन्होंने पहले ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने की चेतावनी दी थी, जो अब सच साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीतियां और बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाले फैसले ही देश की जनता के लिए महंगे ईंधन का कारण बन रहे हैं। धालीवाल बोले- MSP में मामूली बढ़ोतरी की गई धालीवाल ने बताया कि किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में मामूली बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि कर दी गई है। इससे खेती की लागत और बढ़ जाएगी। उन्होंने आशंका जताई कि महंगे ईंधन का सीधा असर सब्जियों, रोजमर्रा की वस्तुओं और परिवहन खर्चों पर पड़ेगा, जिससे आम और मध्यम वर्ग के परिवारों की मुश्किलें बढ़ेंगी। आगामी नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के मद्देनजर धालीवाल ने पंजाब के मतदाताओं से भाजपा को वोट न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट देने का मतलब महंगे पेट्रोल और डीजल का समर्थन करना है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है और चुनावों में इसका उचित जवाब देगी। एक सवाल के जवाब में धालीवाल ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता वैट (VAT) कम करने की बात तो करते हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर कितना भारी टैक्स लगाया हुआ है। उन्होंने जोर दिया कि तेल कंपनियों और केंद्र सरकार की नीतियों के कारण ही जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *