लुधियाना मॉल रोड स्थित जिम के बाहर हंगामा: The Code Fitness Premium ने बिना नोटिस जिम बंद करने पर भड़के मेंबर्स – Ludhiana News
लुधियाना के शहर के पॉश इलाके मॉल रोड के नजदीक स्थित द कोड फिटनेस प्रीमियम’ (The Code Fitness Premium) जिम के बाहर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दर्जनों जिम मेंबर्स ने प्रबंधन और मालिक पर धोखाधड़ी की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। व
.
मेंबर्स के गंभीर आरोप:पैसे लेकर भागने की फिराक में प्रबंधन
नाराज मेंबर्स ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनमें से कई लोगों ने महज एक या दो महीने पहले ही जिम की महंगी मेंबरशिप ली थी। उनका कहना है कि जिम मालिक बिना किसी प्राथमिक सूचना (Primary Information) के रातों-रात जिम बंद कर रहे हैं। हालांकि, प्रबंधन की तरफ से मौके पर इसे मेंटेनेंस का काम बताया जा रहा है, लेकिन मेंबर्स को शक है कि जिम मालिक उनका पैसा लेकर फरार हो सकते हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों के मुताबिक मेंबर्स के करीब 3 से 4 लाख रुपये जिम प्रबंधन के पास फंसे हुए हैं। मेंबर्स ने यह भी दावा किया कि सुबह के समय दबाव में आकर कुछ लोगों को उनके पैसे वापस कर दिए गए थे, लेकिन अब बाकी बचे मेंबर्स को रिफंड देने से आनाकानी की जा रही है, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया।
जिम मालिक ने दी सफाई:आरोप पूरी तरह निराधार, चल रहा है रेनोवेशन
दूसरी तरफ जब इस भारी हंगामे के बीच जिम के मालिक से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने मेंबर्स द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मालिक ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, हम कोई जिम बंद करके भाग नहीं रहे हैं। हमने पहले ही अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस बदलाव के बारे में जानकारी दे दी थी, लेकिन कुछ मेंबर्स बात को गलत समझ रहे हैं। हम जिम खाली नहीं कर रहे हैं, बल्कि अंदर की सारी पुरानी मशीनें (Equipments) बदल रहे हैं और पूरे जिम का रेनोवेशन कर रहे हैं।
15 जुलाई तक रिफंड का आश्वासन
जिम मालिक ने स्थिति को शांत करने का प्रयास करते हुए आश्वासन दिया है कि जिम का काम जल्द पूरा कर इसे नए स्वरूप में दोबारा खोला जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि जो मेंबर्स अब यहाँ आगे जिम कंटिन्यू नहीं करना चाहते हैं, उनके पैसे 15 जुलाई तक वापस (Refund) कर दिए जाएंगे और उसके बाद जिम को विधिवत रूप से दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल, जिम के बाहर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है और मेंबर्स अपने पैसों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वही मेंबर्स ने पुलिस को भी शिकायत दे दी है

