मुहर्रम जुलूस में कार ब्लास्ट के बाद हमले का वीडियो: लोगों को लाठी-डंडे और प्लास्टिक पाइप मारते दिखे युवक, भगदड़ की स्थिति बनी – Ujjain News

मुहर्रम जुलूस में कार ब्लास्ट के बाद हमले का वीडियो:  लोगों को लाठी-डंडे और प्लास्टिक पाइप मारते दिखे युवक, भगदड़ की स्थिति बनी – Ujjain News


उज्जैन1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान हवा में कार ब्लास्ट के मामले के बाद अब लाठी-डंडों से हमला करने का वीडियो सामने आया है, जो 25 जून, यानी शुक्रवार को नई सड़क इलाके का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डंडे लेकर खड़े नजर आते हैं। जैसे ही जुलूस आगे बढ़ता है, वे अचानक लोगों पर हमला शुरू कर देते हैं।

हमले के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। कुछ लोगों के चोटिल होने की भी जानकारी सामने आई है। वीडियो में कुछ लोग हमलावर युवकों का पीछा करते हुए भी दिखाई देते हैं, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

कुछ युवक डंडे लेकर खड़े थे, जैसे ही भीड़ आगे बढ़ी डंडों से हमला कर दिया।

कुछ युवक डंडे लेकर खड़े थे, जैसे ही भीड़ आगे बढ़ी डंडों से हमला कर दिया।

युवकों ने भीड़ पर डंडे बरसाए।

युवकों ने भीड़ पर डंडे बरसाए।

जुलूस में भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है।

जुलूस में भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है।

एक सप्ताह में दूसरी घटना

एक सप्ताह के भीतर मुहर्रम जुलूस में मारपीट की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी विवाद हुए थे। बड़नगर में मुहर्रम जुलूस के दौरान कार में विस्फोट कर प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया था। इसके अलावा 18 जून की रात बेगमबाग में निकले घोड़ा जुलूस के दौरान भी युवकों के बीच विवाद हो गया था, जो बाद में लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गया था।

वायरल वीडियो के आधार पर जांच

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने और घटना की पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत मिलने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

……………………..

यह खबर भी पढ़ें

मुहर्रम के जुलूस में हमले का प्रदर्शन, VIDEO:उज्जैन के बड़नगर में क्रेन पर वैन लटकाई और विस्फोट से उड़ा दिया, लिखा- ले फिर आ गए

उज्जैन के पास बड़नगर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन (टाटा मैजिक) में किए गए विस्फोट का वीडियो सामने आया है। घटना 23 जून की रात की बताई जा रही है। बड़नगर के अडान मोहल्ले से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *