पठानकोट में भू-माफियाओं पर DTP की सख्ती: कई क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, संधू की अपील- निवेश करने से पहले पूरी जांच करें – Pathankot News
पठानकोट जिले में भू-माफियाओं द्वारा अवैध कॉलोनियां विकसित करने का सिलसिला जारी है। बूंगल भदानी, धारकलां और नीम पहाड़ी जैसे क्षेत्रों में बिना अनुमति कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। इन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला टाउन प्लानर (डीटीपी) विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। हाल ही में बूंगल भदानी क्षेत्र में एक अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिला टाउन प्लानर (डीटीपी) कार्यालय ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए हैं। डीटीपी जी.एस. संधू ने बताया कि जिले में जहां भी बिना लाइसेंस या नियमों के विपरीत कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं, वहां विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। निवेश करने से पहले पूरी जांच करें उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई किसी भी प्लॉट या प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। उन्होंने बताया कि विभाग ने जिला प्रशासन की वेबसाइट पर लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों की सूची उपलब्ध करवाई है। निवेश करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी लाइसेंस प्राप्त है या नियमित श्रेणी में आती है। अवैध निर्माण की जानकारी मिली को होगी कार्रवाई डीटीपी जी.एस. संधू ने चेतावनी दी कि यदि किसी क्षेत्र में अनधिकृत कॉलोनी या अवैध निर्माण की जानकारी मिलती है तो विभाग नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले विभाग से संपर्क कर आवश्यक जानकारी और सलाह अवश्य लें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
Source link

