जालंधर में करंट लगने से मजदूर की मौत: छत पर लेटर डालते समय हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत – Jalandhar News

जालंधर में करंट लगने से मजदूर की मौत:  छत पर लेटर डालते समय हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत – Jalandhar News




जालंधर के न्यू रत्न नगर में घर का लेटर (छत की ढलाई) डालते समय एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती बावा खेल निवासी मनडोन के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब मनडोन अपने ठेकेदार के साथ एक मकान का लेटर डालने के लिए गया था और काम के दौरान वह घर के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया।
करंट लगने के बाद ले जायागा हास्पिटल जानकारी के अनुसार, मनडोन मशीन को सेट करने के बाद तारों को पीछे हटाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह तारों से करंट लगने के कारण बुरी तरह झुलस गया। साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनडोन मजदूरी करके घर चला था इसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
मकान मालिक ने नहीं हटवाए तार ठेकेदार रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने मकान मालिक को पहले ही सूचित किया था कि जहां से हाई वोल्टेज तारें गुजर रही हैं, वहां काम करना जोखिम भरा है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक ने तारें हटवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन सुबह तक ऐसा नहीं किया गया, जिसके कारण मजदूरों को मजबूरी में काम शुरू करना पड़ा। ठेकेदार के अनुसार, तारों को रस्से से हटाने की कोशिश के दौरान ही मनडोन करंट की चपेट में आया।
ठेकेदार मौके पर नहीं था मौजूद वहीं, मौके पर मौजूद विकास नामक व्यक्ति ने ठेकेदार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि छत के ऊपर से हाई वोल्टेज तारें गुजर रही थीं, तो ठेकेदार को काम शुरू ही नहीं करवाना चाहिए था। विकास ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार को मौके पर मौजूद रहना चाहिए था, लेकिन वह मजदूरों को छोड़कर चला गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *