लुधियाना में रिटार्यड FCI इंस्पेक्टर की मौत: इनोवा कार ने मारी टक्कर, मोटरसाइकिल पर थे सवार,आरोपी गिरफ्तार – Ludhiana News
लुधियाना में FCI के रिटार्यड इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई। डेहलों क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की आयु 78 वर्ष है। हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक पर सवार होकर जा रहे थे पोहीड़ पुलिस को दी शिकायत में गांव नंगल निवासी सुखजीत सिंह ने बताया कि 26 जून 2026 को उनके पिता अमरजीत सिंह (78) मोटरसाइकिल पर सवार होकर पोहीड़ की तरफ जा रहे थे। वह स्वयं भी उनके पीछे चल रहे थे। जब उनके पिता मलेरकोटला रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बने डेरे के पास पहुंचे तो इनोवा कार नंबर PB-90-7878 के चालक प्रदीप कुमार ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल डेहलों ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि मृतक अमरजीत सिंह FCI में बतौर इंस्पेक्टर रिटायर्ड हुए थे। मामले की जांच कर रही थाना डेहलों पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र महिंदर पाल निवासी गांव बंबियांवाल, जिला जालंधर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
Source link

