लुधियाना के नॉयर रेस्टोरेंट में बवाल: 5 युवकों ने स्टाफ के साथ मारपीट की, बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को धमकाया; 2 आरोपी गिरफ्तार – Ludhiana News

लुधियाना के नॉयर रेस्टोरेंट में बवाल:  5 युवकों ने स्टाफ के साथ मारपीट की, बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को धमकाया; 2 आरोपी गिरफ्तार – Ludhiana News




लुधियाना के पॉश इलाके साउथ सिटी स्थित ‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में कार सवार पांच युवकों ने जमकर हंगामा किया और स्टाफ के साथ मारपीट की। जब रेस्टोरेंट मालिक बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी धमकाया और मौके से फरार हो गए। थाना पीएयू की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अर्बन एस्टेट दुगरी के रहने वाले जसमीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका साउथ सिटी में ‘नॉयर रेस्टोरेंट’ नाम से कारोबार है। 23 और 24 जून की रात आरोपी एक कार (नंबर PB 04 AB-2887) में सवार होकर उनके रेस्टोरेंट पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने बिना किसी कारण स्टाफ के साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। BNS की धाराओं में FIR दर्ज जसमीत सिंह के अनुसार, जब उन्होंने अपने वर्करों को बचाने और आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उन्हें भी धमकाया और मौके से कार में बैठकर फरार हो गए। थाना पीएयू पुलिस ने जसमीत सिंह के बयानों के आधार पर 26 जून 2026 को पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 3(5) और 304(2) के तहत मामला दर्ज किया है। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ मोटा, अमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ गोना, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा (सभी निवासी गांव थरीके, लुधियाना) और गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी (निवासी गांव जस्सोवाल) के रूप में हुई है। लुधियाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी मामले की जांच कर रहे हवलदार राम नरेश ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मुख्य आरोपियों सुरजीत सिंह (मोटा) और गुरप्रीत सिंह (मनी) को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। घटना में इस्तेमाल कार को लेकर भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *