मंडी गोबिंदगढ़ नगर कौंसिल अध्यक्ष चुनाव में हंगामा: पुलिस ने गेट किया बंद, विपक्ष का आरोप-एक पार्षद के 2 वोट गिने; मीडिया की एंट्री बैन – Khanna News

मंडी गोबिंदगढ़ नगर कौंसिल अध्यक्ष चुनाव में हंगामा:  पुलिस ने गेट किया बंद, विपक्ष का आरोप-एक पार्षद के 2 वोट गिने; मीडिया की एंट्री बैन – Khanna News




पंजाब की सबसे अमीर नगर कौंसिलों में से एक मंडी गोबिंदगढ़ नगर कौंसिल के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही नगर कौंसिल परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। मुख्य गेट बंद कर दिया गया, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और मीडिया के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। चुनाव संपन्न होने के बाद, पार्षद नगर कौंसिल भवन से बाहर आए और उन्होंने प्रशासन तथा चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी से अलग हुए पार्षदों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष का चुनाव पूरी तरह से असंवैधानिक तरीके से कराया गया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अनदेखी की गई। मतदान में गंभीर अनियमितताओं का आरोप आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके राहुल सोफत और उनकी पत्नी, पार्षद दिलराज सोफत ने मतदान में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि एक पार्षद के दो वोट गिने गए और मतों की पुष्टि किए बिना ही आम आदमी पार्टी के पार्षद हरप्रीत सिंह प्रिंस को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। पार्षदों के विरोध के बावजूद परिणाम घोषित कर दिया गया, जिसके बाद समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। नगर कौंसिल भवन के बाहर नारेबाजी विरोध प्रदर्शन में कई पार्षद नगर कौंसिल भवन से बाहर आ गए और परिसर के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक गैरी बड़िंग के खिलाफ भी नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारी पार्षदों ने आरोप लगाया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पूर्व-निर्धारित थी और विरोध करने वालों की आवाज को दबा दिया गया। रणदीप सिंह भी प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल पूर्व मंत्री काका रणदीप सिंह भी प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में इस तरह के चुनाव लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे मामले को अदालत में चुनौती दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *