कपूरथला पुलिस ने चोरी के वाहनों का पकड़ा जखीरा: सूचना पर एक आरोपी को पकड़ा, निशानदेही पर 7 बाइक-एक स्कूटर किया बरामद – Kapurthala News

कपूरथला पुलिस ने चोरी के वाहनों का पकड़ा जखीरा:  सूचना पर एक आरोपी को पकड़ा, निशानदेही पर 7 बाइक-एक स्कूटर किया बरामद – Kapurthala News




कपूरथला पुलिस ने जिले में अपराधियों और चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना भुलत्थ की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर चोरी के 8 दोपहिया वाहन (7 मोटरसाइकिलें और 1 स्कूटर) बरामद किए गए हैं। डीएसपी भुलत्थ गगनदीप सिंह घुम्मन और थाना प्रभारी (SHO) बिक्रमजीत सिंह चौहान ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि भुलत्थ पुलिस पार्टी द्वारा भुलत्थ चौक पर विशेष नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली वाहन चोर के बारे मे सूचना मिली। मिले पुख्ता इनपुट के आधार पर पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और गुरविंदर सिंह उर्फ गोरा (पुत्र बलदेव सिंह), निवासी गांव रमीदी (थाना सुभानपुर, जिला कपूरथला) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में खुली कड़ियां, बरामद हुआ चोरी का जखीरा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त आरोपी गुरविंदर सिंह के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। इसके तुरंत बाद भुलत्थ थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल प्रिंस कुमार को सौंपी गई। जब पुलिस टीम ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने एक के बाद एक कई चोरियों की वारदातें कबूल कीं। आरोपी गोरा की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छिपाकर रखी गईं 6 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें और एक एक्टिवा स्कूटर भी बरामद कर लिया। जिले के कई इलाकों को बनाता था निशाना; कोर्ट में पेश करेगी पुलिस शुरुआती जांच में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने ये सभी दोपहिया वाहन भुलत्थ और कपूरथला जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए थे। वह सुनसान जगहों या बाजारों में खड़े वाहनों के लॉक तोड़कर उन्हें उड़ा ले जाता था। डीएसपी गगनदीप सिंह घुम्मन ने बताया कि रिमांड के दौरान गहन पूछताछ से आरोपी से चोरी के कुछ और वाहन बरामद हो सकते हैं तथा जिले में हुई अन्य चोरियों के मामलों से भी पर्दा उठ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *