कुरुक्षेत्र में होटल में युवक से 4 कारतूस मिले: पत्नी संग रूका था, कुछ दिनो पहले जामनत पर आया, पंजाब कनेक्शन सामने आया – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में होटल में युवक से 4 कारतूस मिले:  पत्नी संग रूका था, कुछ दिनो पहले जामनत पर आया, पंजाब कनेक्शन सामने आया – Kurukshetra News




कुरुक्षेत्र पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर युवक को 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पत्नी के साथ होटल में रुका हुआ था। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से कारतूस बरामद हुए। आरोपी कारतूस को लेकर कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। आरोपी की पहचान साहिल निवासी रावी कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपी साहिल के खिलाफ ARMS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ पहले भी ARMS कई केस दर्ज हैं, जिसमें आरोपी साहिल जमानत पर चल रहा था। फिलहाल आरोपी को एक दिन के रिमांड पर है। मुखबिर की सूचना पर रेड पुलिस के मुताबिक, उनको मुखबिर से सूचना मिली कि शाहाबाद के एक होटल में जमानत पर आया आरोपी साहिल अपनी पत्नी के साथ ठहरा हुआ है। उसके पास अवैध हथियार या कारतूस हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने बिना देरी किए होटल में दबिश दी और आरोपी की तलाशी ली। जेब से मिले चार कारतूस मिले शाहाबाद हुडा चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान साहिल की पैंट की जेब से 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही कारतूसों के दस्तावेज और लाइसेंस मांगे, लेकिन आरोपी कोई वैध अनुमति नहीं दिखा सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पंजाब के मलेरकोटला के सागर का नाम लिया। साहिल का एक दिन का रिमांड पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि कारतूस आरोपी तक कैसे पहुंचे, इनका इस्तेमाल किस मकसद से होना था और इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके पीछे किस बड़े नेटवर्क की भूमिका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *