फतेहगढ़ साहिब में दोस्तों पर जानलेवा हमला: पुरानी रंजिश में दुकान के पास घेरकर हमला, लाठियों से पीटा, कार तोड़ी; 7 पर केस दर्ज – Khanna News

फतेहगढ़ साहिब में दोस्तों पर जानलेवा हमला:  पुरानी रंजिश में दुकान के पास घेरकर हमला, लाठियों से पीटा, कार तोड़ी; 7 पर केस दर्ज – Khanna News




फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद शहर के मोहल्ला जट्टपुरा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो दोस्तों पर जानलेवा हमला होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार सवार हमलावरों ने बीच रास्ते में पीड़ितों की गाड़ी के आगे अपनी कार अड़ाकर रास्ता रोका और फिर लोहे की रॉड व डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना सरहिंद पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में खानपुर के रहने वाले गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त ईशांत कुमार के साथ कार में सवार होकर सरहिंद शहर के मोहल्ला जट्टपुरा स्थित एक दुकान के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक एक कार आकर उनके आगे रुकी। कार में से महक मंडेर, सुखजीत सिंह, हर्ष सोढ़ी और उनके साथ चार अज्ञात युवक हाथों में तेजधार हथियार, लोहे की रॉड और लाठियां लेकर बाहर निकले और उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। लोहे की रॉड से किया वार, कार में की तोड़फोड़ शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए उनकी कार पर हमला बोल दिया और पत्थरों व डंडों से मारकर गाड़ी के शीशे व अन्य हिस्से तोड़ डाले। इसी बीच आरोपी महक मंडेर ने ईशांत कुमार को निशाना बनाते हुए लोहे की रॉड से सीधा सिर पर जानलेवा वार किया, जिससे ईशांत लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। जान से मारने की धमकियां देकर हुए फरार पीड़ित ने आरोप लगाया कि ईशांत को बचाने के दौरान सुखजीत सिंह और हर्ष सोढ़ी ने उसे भी दबोच लिया और लात-घूंसों व डंडों से बेरहमी से पीटा। हमलावर लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। दिनदहाड़े हुए इस हमले और चीख-पुकार को सुनकर जब आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी अपने हथियारों सहित अपनी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश तेज थाना सरहिंद के प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित गुरविंदर सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महक मंडेर, सुखजीत सिंह, हर्ष सोढ़ी और चार अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रास्ता रोकना, जानलेवा हमला करना, मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों का मेडिकल करवाकर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी गई है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अज्ञात हमलावरों की पहचान कर सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *