अबोहर में गूंगे-बहरे बुजुर्ग का शव खाले में मिला: दो दिन से लापता थे, परिजन कर रहे थे तलाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Abohar News

अबोहर में गूंगे-बहरे बुजुर्ग का शव खाले में मिला:  दो दिन से लापता थे, परिजन कर रहे थे तलाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Abohar News




अबोहर के गांव रुहेडियांवाली निवासी 60 वर्षीय गूंगे-बहरे वृद्ध करनैल सिंह का शव बुधवार सुबह गांव कोयलखेड़ा के पास एक खाले से बरामद हुआ। करनैल सिंह पिछले दो दिनों से लापता थे, जिसके बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह गांव कोयलखेड़ा के कुछ ग्रामीणों ने नहर से निकलने वाले खाले में एक शव फंसा देखा। उन्होंने तुरंत नर सेवा नारायण सेवा समिति को इसकी सूचना दी। समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और फिर थाना बोदीवाला पुलिस को सूचित किया। पुलिस कर्मचारी अंग्रेज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को खाले से बाहर निकाला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान गांव रुहेडियांवाली निवासी करनैल सिंह के रूप में हुई। सूचना मिलने पर उनके भतीजे ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। परिजन बोले- करनैल मानसिक रूप से परेशान थे परिजनों ने बताया कि करनैल सिंह गूंगे-बहरे होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी परेशान रहते थे। वह दो दिन पहले अचानक घर से चले गए थे, जिसके बाद परिवार और रिश्तेदार लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। परिजनों के अनुसार, करनैल सिंह अविवाहित थे और अकेले जीवन व्यतीत करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *