AIR-इंडिया विमान के पाकिस्तान एयरस्पेस में जाने पर डीजीसीए सख्त: अमृतसर एटीसी और क्रू पर बड़ी कार्रवाई – Amritsar News

AIR-इंडिया विमान के पाकिस्तान एयरस्पेस में जाने पर डीजीसीए सख्त:  अमृतसर एटीसी और क्रू पर बड़ी कार्रवाई – Amritsar News




डीजीसीए ने एयर इंडिया की फ्लाइट AI-479 से जुड़ी एक घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें विमान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस में चला गया था। इस मामले में समय पर जानकारी न देने को लेकर अमृतसर के संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) और विमान के ऑपरेटिंग क्रू के खिलाफ अंतरिम कार्रवाई भी की गई है। घटना 22 जून की है, जब एयर इंडिया का एयरबस A321 (VT-PPV) दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भर रहा था। उस समय अमृतसर एयरपोर्ट पर एक पक्षी टकराने (bird strike) की घटना के बाद रनवे की जांच चल रही थी, इसलिए फ्लाइट को लैंडिंग से पहले कुछ देर हवा में होल्ड करने के निर्देश दिए गए थे। पाकिस्तान ATC से समन्वय के बाद फ्लाइट दिल्ली लौटी, सुरक्षित लैंडिंग इसके बाद जब ATC ने रडार के जरिए विमान को लैंडिंग के लिए गाइड किया, तो वह अनजाने में थोड़ी देर के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस में पहुंच गया। स्थिति को संभालने के लिए पाकिस्तान ATC से भी संपर्क और तालमेल किया गया। बाद में विमान को अमृतसर में उतारने की बजाय वापस दिल्ली भेज दिया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इससे पहले 12 जून को पाकिस्तान की भी पैसेंजर फ्लाइट फ्लाई जिन्ना-9P514 खराब मौसम के कारण भारतीय एयरस्पेस में घुस आई थी। लाहौर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद फ्लाइट रास्ता भटक गई थी। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी का अंदेशा होते ही फ्लाइट को वापस पाकिस्तानी एयरस्पेस में लाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *