लुधियाना में नाबालिग से दो लोगों ने किया दुष्कर्म: किराएदार और उसके रिश्तेदार ने की जबरदस्ती, 1 आरोपी फरार, एक दबोचा – Ludhiana News

लुधियाना में नाबालिग से दो लोगों ने किया दुष्कर्म:  किराएदार और उसके रिश्तेदार ने की जबरदस्ती, 1 आरोपी फरार, एक दबोचा – Ludhiana News




लुधियाना में प्रताप सिंह वाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है जबकि दूसरा अभी फरार है। पीड़िता की मां की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी बलविंदर यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल उसके एक रिश्तेदार अजय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। यह घिनौनी वारदात पीड़िता के ही घर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार और उसके रिश्तेदार द्वारा अलग-अलग तारीखों पर अंजाम दी गई। सिलसिलेवार ढंग से पूरी खबर
शिकायतकर्ता आरती (काल्पनिक)निवासी किराएदार नोनी सरदार का मकान, गली नंबर 01, कृष्णा नगर, प्रताप सिंह वाला ने पुलिस को बताया कि बीती 1 मई 2026 को उनके मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार बलविंदर यादव ने उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी सोनिया (काल्पनिक) को अकेला पाकर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से पीड़िता सहमी रही और उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया। पीड़िता अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि बलविंदर यादव के रिश्तेदार अजय ने भी नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी अजय ने जबरदस्ती लड़की के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए और उसे प्रताड़ित किया। जब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को इस आप बीती के बारे में बताया, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। शिकायतकर्ता तुरंत अपनी बेटी को लेकर थाना पीएयू पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत U/S 64 BNS (दुष्कर्म) और 06 पॉक्सो एक्ट (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी बलविंदर यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरे आरोपी अजय की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *