लुधियाना में तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर: कई सालों से चला रहा नशे का धंधा; वर्ष 2012 में पहला केस हुआ दर्ज – Ludhiana News

लुधियाना में तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:  कई सालों से चला रहा नशे का धंधा; वर्ष 2012 में पहला केस हुआ दर्ज – Ludhiana News




लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में कुख्यात नशा तस्कर राणा कुमार द्वारा किए गए अवैध निर्माण (एन्क्रोचमेंट) को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। मामले की पूरी जानकारी देते हुए डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक और नशे के कारोबार में लिप्त है, जिसके खिलाफ प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी राणा कुमार कोई आम अपराधी नहीं है, बल्कि वह पिछले करीब 14-15 सालों से नशे के अवैध धंधे में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि राणा कुमार के खिलाफ सबसे पहला मामला साल 2012 में दर्ज किया गया था। तब से लेकर अब तक उस पर कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। नशा तस्करी के साथ-साथ उसने शिमलापुरी इलाके में सरकारी/अवैध जगह पर अतिक्रमण करके निर्माण कर रखा था। निगम के अफसरों को साथ लेकर ढहाया अवैध मकान पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम (कॉरपोरेशन) के नियमों का उल्लंघन करके बनाए गए इस अवैध ढांचे को गिराने के लिए आज पुलिस बल और निगम के अधिकारी भारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे। डीसीपी ने कहा आज इसके इस अवैध निर्माण को डेमोलिश (ध्वस्त) कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है आरोपी, अन्य संपत्तियों की भी होगी जांच डीसीपी हरपाल सिंह ने साफ किया कि राणा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में नहीं है। वह गिरफ्तारी के डर से छिपकर रह रहा है और इस इलाके में नहीं आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी द्वारा काली कमाई से बनाई गई अन्य संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद उसकी बाकी अवैध संपत्तियों पर भी इसी तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *