फाजिल्का में कार चालक 4 हजार का तेल डलवाकर भागा: QR को़ड मंगाकर हुआ फरार, कर्मचारी दौड़ा पर निकल गया, CCTV वायरल – Fazilka News
फाजिल्का जिले के गांव ओडीयां में एक पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक कार चालक ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को झांसा देकर 4000 रुपये का तेल डलवाया और बिना भुगतान किए वहां से फरार हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चालक की करतूत साफ देखी जा सकती है। पेट्रोल पंप कर्मचारी विक्की ने बताया कि एक कार सवार युवक उनके पंप पर आया और उसने गाड़ी में 4,000 रुपये का तेल डालने को कहा। तेल डालने के बाद, जब भुगतान की बारी आई तो चालक ने कर्मचारी को क्यूआर (QR) कोड स्कैन करने के लिए अपना मोबाइल फोन थमा दिया। जैसे ही कर्मचारी ने भुगतान के लिए फोन लिया और प्रक्रिया शुरू करने की कोशिश की, उसी दौरान चालक ने गाड़ी स्टार्ट की और वहां से रफूचक्कर हो गया। सीसीटीवी में कैद हुई चालक की चालाकी घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे चालक ने पहले तो सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार किया, लेकिन मौका मिलते ही उसने गाड़ी तेज रफ्तार से भगा ली। कर्मचारी ने उसे रोकने और पीछा करने का भी प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। फाजिल्का सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जल्द ही आरोपी चालक तक पहुंच जाएगी और कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
Source link

