पठानकोट में SIR की तैयारी पूरी: डिप्टी कमिश्नर ने राजनीतिक दलों से की बैठक; 25 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ – Pathankot News
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी पठानकोट डॉ. पल्लवी ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर-2026) के शेड्यूल और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 जून से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना का कार्य शुरू करेंगे।
बैठक में डॉ. पल्लवी ने मतदाता सूची की सटीकता और निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपनी पार्टी के अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द BLA के रूप में नामित करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य समय पर और सुचारू रूप से संपन्न हो सके। पूरी प्रक्रिया में बीएलए की भूमिका अहम
डीसी ने कहा कि नए मतदाताओं को पंजीकृत करने, नाम हटाने और विवरण सही करने में बीएलए की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टियों के बीएलए और प्रशासन के बीएलओ के बीच समन्वय बनाए रखना आवश्यक है। सत्यापन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया डॉ. पल्लवी ने प्रतिनिधियों को एसआईआर-2026 के कार्यक्रम, आवश्यक फॉर्म और सत्यापन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को इस कार्य में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार सतिंदर सिंह और चुनाव कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Source link

