टोहाना में ओवरब्रिज से गिरकर व्यक्ति की मौत: अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा, संतुलन बिगड़ा, पंजाब का रहने वाला, 4 बच्चों का पिता – Tohana News

टोहाना में ओवरब्रिज से गिरकर व्यक्ति की मौत:  अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा, संतुलन बिगड़ा, पंजाब का रहने वाला, 4 बच्चों का पिता – Tohana News




फतेहाबाद जिले में टोहाना के राजनगर इलाके में बुधवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। ओवरब्रिज पार करते समय अचानक दौरा पड़ने से वह नीचे गिर गया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पंजाब के घमूर घाट निवासी काला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल काला को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हालांकि, रोहतक ले जाते समय रास्ते में ही काला की मृत्यु हो गई। काला किसी निजी काम से टोहाना आया था। जानकारी के अनुसार, ओवरब्रिज पार करते समय उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे आ गिरे। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश जांगड़ा ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक काला अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *