तरनतारन में तीसरी पंजाब स्टेट सेपक टेकरा चैंपियनशिप: 26 से 28 जून तक, प्रदेश भर से 400 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा – tarn-taran News

तरनतारन में तीसरी पंजाब स्टेट सेपक टेकरा चैंपियनशिप:  26 से 28 जून तक, प्रदेश भर से 400 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा – tarn-taran News




तरनतारन में तीसरी पंजाब स्टेट सेपक टेकरा चैंपियनशिप 26 से 28 जून तक आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता श्री गुरु अर्जन देव इंडोर मल्टी पर्पस स्टेडियम में होगी। इसका आयोजन डिस्ट्रिक्ट सेपक टेकरा एसोसिएशन, तरनतारन द्वारा किया जा रहा है।इस चैंपियनशिप में पंजाब भर से लगभग 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विभिन्न जिलों से आने वाली टीमों के लिए रहने की व्यवस्था की गई है। लड़कियों की टीमों को जेएमएस इंटरनेशनल स्कूल में ठहराया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट सेपक टेकरा एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेश थापा ने बताया कि जेएमएस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर सरदार सरबजीत सिंह ने लड़कियों के ठहरने का इंतज़ाम अपने स्कूल में किया है। उन्होंने यह भी कहा कि टूर्नामेंट के दौरान स्कूल प्रबंधन हर संभव सहायता प्रदान करेगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों के लिए एयर कंडीशनर (एसी) युक्त कमरों की व्यवस्था की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *