अबोहर में नशा मुक्ति की पहल रंग लाई: महिला समेत 8 नशा पीड़ित केंद्र भेजे गए, परिवारों को मिली राहत – Abohar News

अबोहर में नशा मुक्ति की पहल रंग लाई:  महिला समेत 8 नशा पीड़ित केंद्र भेजे गए, परिवारों को मिली राहत – Abohar News




अबोहर शहर को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत मंगलवार को सफलता मिली। इंदिरा नगरी सुधार सभा और समाजसेवी गगन चुघ के प्रयासों से एक महिला सहित कुल आठ नशा पीड़ितों को उपचार के लिए विभिन्न नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया गया है। इस पहल से प्रभावित परिवारों को राहत मिली है। गगन चुघ ने बताया कि पंजपीर टिब्बा क्षेत्र की एक महिला, जो तीन वर्षीय बच्चे की मां है, पिछले कुछ समय से नशे की चपेट में थी। नशे की लत के कारण उसका परिवार भी गंभीर परेशानियों का सामना कर रहा था। परिजनों ने मदद के लिए गगन चुघ से संपर्क किया, जिसके बाद महिला की काउंसलिंग की गई। महिला ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उपचार के लिए कपूरथला स्थित महिला नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया।इसके अतिरिक्त, संत नगरी, वरियाम नगर और ईदगाह बस्ती के सात युवकों को भी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया है। ये सभी युवक 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के हैं और पिछले कुछ समय से ‘चिट्टे’ के नशे की गिरफ्त में थे। नशा पीड़ितों के परिजनों ने मांगी थी मदद उनके परिजनों ने भी इंदिरा नगरी सुधार सभा और गगन चुघ से सहायता मांगी थी। युवकों को पहले थाना सिटी-1 बुलाया गया, जहां थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने उनकी काउंसलिंग की। इसके बाद सिविल अस्पताल फाजिल्का में डॉ. पिंकाशी द्वारा स्वास्थ्य जांच करवाई गई। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सभी युवकों को जटवाली स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया। गगन चुघ और संस्था के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल नशा पीड़ितों का इलाज करवाना नहीं, बल्कि उन्हें नई जिंदगी देना और परिवारों को टूटने से बचाना भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे की समस्या को छिपाने के बजाय समय रहते उपचार का सहारा लें, ताकि नशा मुक्त अबोहर का सपना साकार हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *