पंजाब BJP नेता मनोरंजन कालिया की तबीयत बिगड़ी: जालंधर में केंद्रीय राज्य मंत्री के कार्यक्रम में अचानक बेहोश हुए, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला – Jalandhar News
जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के गुरु नानकपुरा गेट पर आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया अचानक बेहोश हो गए। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया। मंच पर अचानक बिगड़ी तबीयत चश्मदीदों के मुताबिक, मनोरंजन कालिया कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश होकर गिर पड़े। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुरंत स्थिति को संभाला और उन्हें आनन-फानन में गाड़ी में डालकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
Source link

