पठानकोट में कर्मचारियों-पेंशनरों का खिलाफ प्रदर्शन: केंद्र की तर्ज पर डीए व पुरानी पेंशन बहाली की मांग, पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी – Pathankot News

पठानकोट में कर्मचारियों-पेंशनरों का खिलाफ प्रदर्शन:  केंद्र की तर्ज पर डीए व पुरानी पेंशन बहाली की मांग, पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी – Pathankot News




पठानकोट के मंडल कार्यालय मलकपुर में पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन वाटर सप्लाई एवं सैनिटेशन और पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ एक विशाल रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धीमान भी विशेष रूप से शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब कर्मचारी-पेंशनर संयुक्त फ्रंट द्वारा कई बार समय मांगने के बावजूद सरकार ने उनके साथ कोई बैठक नहीं की है। इसके कारण कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगें अधर में लटकी हुई हैं। बैठक का समय न देने पर रोष, इतिहास में पहली बार नहीं बढ़ा डीए वक्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि आजादी के 78 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि वर्ष 2025 के दौरान पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते (DA) की एक भी बढ़ोतरी नहीं दी। कई बुजुर्ग पेंशनर तो पे-कमीशन के बकाये और डीए का इंतजार करते-करते ही इस दुनिया से विदा हो गए। केंद्र की तर्ज पर महंगाई भत्ता देने और बकाया जारी करने की मांग यूनियन नेताओं ने कहा कि पंजाब के कर्मचारियों को वर्तमान में केवल 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है, जबकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इससे कहीं अधिक डीए का लाभ मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार भी केंद्र की तर्ज पर राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ता जारी करे और पे-कमीशन का सारा बकाया एकमुश्त (एक साथ) दिया जाए। इन मांगों को लेकर अड़े प्रदर्शनकारी इस व्यापक रोष प्रदर्शन के दौरान सुरेंद्र सैनी, सतीश शर्मा, प्यार सिंह, पवन कुमार, अविनाश चंद्र, संदीप सिंह, निर्मल सिंह, कुलदीप चंद्र, प्रेम कुमार, विजय कुमार, रवि कुमार, अवतार सिंह, बलविंदर सिंह, करन सिंह, जगमोहन सिंह, सतवीर सिंह, गोल्डी सिंह, तरसेम सिंह, टेकचंद, अमीर चंद, दलजीत सिंह, ओंकार सिंह, रविंद्र कुमार, अमर सिंह और प्रवीण कुमार सहित बहुत बड़ी संख्या में क्षेत्र के कर्मचारी एवं पेंशनर उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *